jhankar
ब्रेकिंग
मॉडल खुशबू हत्याकांड मामला, बुर्के वाली फोटो में आधार कार्ड आया सामने जवाद अहमद सिद्दकी से जुड़ी जानकारी मांगने पर भड़के इंदौर ग्रामीण एडिशनल एसपी नजरपूरा : पांच लाख की राशि से बनेगी उमरधा ग्राम में नाली ! ग्रामीणों ने सरपंच का माना! Ladli bahna yojana मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  निभाया अपना वादा लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर... न्यायोत्सव-2025 के अंतर्गत विधिक सहायता शिविर में किया गया गर्म कपड़ों का वितरण* हरदा न्यूज़ :स्वच्छ भारत अभियान के तहत पोषण उद्यान में किया श्रमदान* हरदा न्यूज़ :किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न* हरदा न्यूज़ :उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण* मध्यप्रदेश न्यूज़ :लाड़ली बहनों को इस माह मिली 1500 रूपये की राशि* हरदा न्यूज़ :केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह ...

102 रुपए महंगा हुआ 19 KG कमर्शियल सिलेंडर, अब चुकाने होंगे 2355.50 रुपए

LPG Cylinder Rate May 2022 : सरकारी तेल कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। मई के महीने में लागू होने वाले रसोई गैस के दाम (LPG Cylinder Rate) सामने आ गए हैं। घरेलू रसोई गैस (14.2 KG) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 19 KG वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 19 KG वाला सिलेंडर 102 रुपए 50 पैसे महंगा हुआ है। इस तरह इस सिलेंडर के लिए अब 2355.50 रुपए चुकाने होंगे। पिछले महीने यह दाम 2253 रुपए था। 5 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 655 रुपए में मिलेगा।

- Install Android App -

इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 268 रुपए 50 पैसे बढ़े थे। इस तरह महंगाई की मार जारी है। मई में नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 2355 रुपए मे मिलेगा। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदवाल नहीं हुआ है यानी दिल्ली में बिना सबसिडी वाला घरेलू सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलता रहेगा। मुंबई में प्रति सिलेंडर 949.50 रुपए, तो कोलकाता में 976 रुपए, चेन्नई में 965.50 रुपए और लखनऊ में 987.50 रुपए रहेगा। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रति सिलेंडर 977 रुपए चुकाने होंगे। पटना में 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के लिए 1039.50 रुपए चुकाने होंगे।