श्रीनगर: सेना का एक ट्रक दक्षिण कश्मीर में दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक में सवार 17 जवान घायल हो गये। हादसा कनीपोरा गांव के पास हुआ। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया जिससे उसमें सवार जवानों को काफी चोटेें आई हैं। गाड़ी में 23 पारा के जवान सवार थे। घायलों को सैन्य अस्पताल भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात को हुआ। गाड़ी चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कनीपोरा पुल के पास गाड़ी पलट गई। घायलों में से सात की हालत गंभीर देखते हुये उन्हें बादामीबाग के 92 बेस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।


