सभी मेडिकल स्टूडेंट को कल बसों से आर्मेनिया लाए,आज इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली आ रहे।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24दिल्ली।ईरान और इजराइल में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें से 90 छात्र कश्मीर के हैं।
भारत सरकार मैत्रीपूर्ण संबंधो के कारण विदेशो युद्ध और आपातकाल के हालातो के बावजूद अपने छात्रों को सुरक्षित निकाला गया है।
आर्मेनिया से कतर होकर आ रहें
ईरान से निकाले गए ये छात्र मंगलवार को आर्मेनिया पहुंचे थे, जहां उन्हें राजधानी येरेवन के होटलों में ठहराया गया।
इसके बाद आज इन्हें कतर के रास्ते भारत लाया जा रहा है।
फ्लाइट से आयेंगें दिल्ली
सभी भारतीय छात्र आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट से इंडिगो की एक फ्लाइट छात्रों को लेकर कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हो गई है। इसके बाद एक दूसरी फ्लाइट से इन्हें दोहा से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने छात्रों को ईरान से बाहर निकालने की पुष्टि की थी।संभव है आज यह लोग दिल्ली आकर अपने घरों में जल्द पहुंच जायेंगे।

