ब्रेकिंग
हरदा: श्र्म निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर निलंबित, हरदा फटाखा ब्लास्ट में हुई कार्यवाही Weather Report : आगामी एक सप्ताह हरदा का तापमान : 4-5 अप्रेल को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री रहेगा Gold Silver Price Today : सराफा बाजार में आया तेजी से उछाल सोने में आ रही है तेजी सिवनी मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई चरस तस्करी करने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार एक लाख रुपये कीमती 0.1... Today Saria Cement Price : जानिए आज 29.03.2024 को सीमेंट सरिया का बाजार भाव हंडिया : पौधों को बचाने ड्रिप सिस्टम से पानी की व्यवस्था कर रही नवांकुर संस्था मैदा MP News: विधायक सिंह ने 8 वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफतार Big News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला 1700 करोड़ का ITडिमांड नोटिस High Court New Vacancy 2024 : हाई कोर्ट में निकली बम्फर भर्ती, यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी द... ब्रेकिंग न्यूज : अजय सिंह यादव कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए शामिल भाजपाईयों ने किया स्वागत

किशोरी से दुष्कर्म कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले , आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपित को सिरोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने किशोरी को करीब 6 महीने तक प्रताड़ित किया था|उसके साथ ज्यादती की बदनामी करने का भय दिखाकर उसे डरा धमकाता रहा। परेशान होकर किशोरी ने सिरौली इलाके में निर्माणाधीन भवन से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में शुक्रवार को ही शिरोल पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की थी देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शिरोल इलाके में अपने मजदूर माता-पिता के साथ रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शिरोल थाने के पास बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग में ही झोपड़ी में रहती थी। किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले मुकेश आदिवासी ने उस समय दुष्कर्म किया जब किशोरी अपने घर में अकेली थी। फिर उसे जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगा जबकिशोरी नहीं मानी तो उसके साथ कई बार गलत काम किया। किशोरी को बदनाम करने की बात कही | जिसके कारण किशोरी चुपचाप सब कुछ सहती रही। 12 जनवरी को वह उसके घर में फिर घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे डराया धमकाया। किशोरी से कहा कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। किशोरी इतनी आहत हो गई कि उसने निर्माणाधीन बिल्डिंग से छलांग लगा दी| जिससे किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी की मौत होने के बाद सिरोल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया था। मर्ग की जांच पुलिस कर रही थी। जांच में जब किशोरी के भजन और उसकी सहेली के बयान लिए गए तो प्रताड़ना की दर्दनाक तस्वीर पुलिस के सामने आई। पुलिस ने इस मामले में करीब 8 माह बाद शुक्रवार को दुष्कर्म पोक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला आरोपित मुकेश आदिवासी के खिलाफ दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Install Android App -

Don`t copy text!