MP BIG NEWS: भोपाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 37 बाइक जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक युवक हरदा जिले का निवासी
मकड़ाई समाचार भोपाल। अपराध की दुनिया में भी कई बार अजीब प्रकरण सामने आते हैं। जो लोगो को आश्चर्य में डाल देते ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजधानी का है जहां कर्मचारियों ने अपने मालिक का कर्ज उतारने के लिए इंदौर भोपाल से वाहनो की चोरियां की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाबा मालिक के कर्ज को उतारने के लिए उसके कर्मचारियों ने वाहनो की चोरी है अशोका गार्डन पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वाहन चैकिंग के दौरान अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक संदेह के आधार पर बाइक सवार दो युवको को रोका।पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अमित राठौर उर्फ अंतिम निवासी हरदा और धर्मेंद्र सिंह निवासी खुशीपुरा चांदबड़ बजरिया बताया। बाईक के बारे में पूछताछ करने पर उनके पास की बाईक चोरी की थी।इससे पहले भी कई वाहनो की चोरी कर चुके है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 17 और दोपहिया वाहन बरामद किए। आरोपितों ने बताया कि करीब बीस दोपहिया वाहन उन्होंने दीपक रघुवंशी, किशन सेन और दिनेश चौरिया को बेचने के लिए दिए हैं। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपितों से चोरी के कुल 37 दोपहिया वाहन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।


