पहले आंगनबाड़ी में नौकरी फिर शादी का झांसा देकर,5 साल तक विधवा महिला से करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मकड़ाई समाचार बिलासपुर । बिल्हा क्षेत्र में रहने वाली 44 वर्षीय महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी करने का झांसा देता रहा। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। इधर आरोपित फरार हो गया। दो महीने बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है |
महिला के दो बच्चे हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान रहंगी निवासी विजय कुमार कौशिक(52) से थी। इसका फायदा उठाते हुए उसने महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने की बात कहकर नजदीकियां बढ़ाई महिला से दुष्कर्म किया।बाद में वह महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। इधर नौकरी नहीं लगने पर महिला ने शादी की बात कही। इस पर वह शादी करने से इन्कार करने लगा।
महिला ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इधर जुर्म दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। आरोपित के स्वजन से पूछताछ कर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सोमवार को पता चला कि आरोपित अपने गांव आया है। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद आरोपित उसके संपर्क में आया था। उसने आंगनबाड़ी में नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में वह शादी से मुकर गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
