goverment Ad
Goverment ad2

आज दिनांक 25 मार्च 2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Header Top

यदि आपकी आर्थिक स्थिति नहीं सुधर रही है और आपके घर में बरकत नहीं आ रही, तो शनिवार के दिन आपको अपने पास में एक कली लहसुन रखना होगा और जहां भी आप जाएं इसे अपने साथ लेकर जाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान कम होता है और बरकत होती है।
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल।

मेष
आज व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा।

वृष
आज अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।

Shreegrah

मिथुन
आज प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।

कर्क
आज रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी।

सिंह
आज आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें।

कन्या
आज योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

तुला
आज किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

वृश्चिक
आज व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।

धनु
आज किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी।

मकर
आज डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कुंभ
आज यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

मीन
आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: ओडिशा में फिर दर्दनाक ट्रेन हादसा, 6 मजदूरों की मौत,बारिश बनी कारण आज दिनांक 8 जून 2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे विधानसभा चुनाव की दावेदार कांग्रेसनेत्री को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जारी किया शोकाज नोटिस ! अभद्रता क... हरदा :प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें किसानों को प्रशिक्षण दें कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में अधिकारियों... हरदा ; अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां करें कलेक्टर श्री गर्... हरदा ; कृषि मंत्री श्री पटेल ने डीआरएम भोपाल के साथ मीटिंग की हरदा : 2 आरोपियों को जिला बदर किया हरदा : कलेक्टर श्री गर्ग ने सड़क विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की हरदा ; मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हरदा ; प्रबंध संचालक श्री मिश्रा ने वितरण केन्द्र टिमरनी का निरीक्षण किया विद्युत आपूर्ति के संबंध म...