सतना: अपनी पत्नी और छह महीने के बेटे को मौत के घाट उतारने वाले शख्स मनोज दहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को तीन दिन में पकड़ा। वहीं, आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या करने की वजह भी बताई है।
मामला अमरपाटन का है। जहां पांच अक्टूबर को एकादशी के दिन मनोज दहिया ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और दोनों के शवों को देवता के चबूतरे पर चढ़ा दिया था। उसने अपनी बेटियों को भी मारने की कोशिश की। लेकिन वे किसी तरह बच निकली। घटना की सूचना लगने पर जैसे ही पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन शरू कर दी थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद हत्या के फरार आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि उसकी पत्नी के दूसरे पुरूषों से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसे मौत के घाट उतार दिया। मनोज ने बताया कि उसका बच्चा भी नाजायज था इसलिए बच्चे को भी मार दिया।
