गुजरात के उत्तरी जिले साबरकांठा में 14 माह की एक बच्ची से रेप के मामले को लेकर विवाद बढ गया है। गैर-गुजराती लोगों पर हमले की कई घटनाओं के डर से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के लोग दोबारा अपने राज्य भागने को मजबूर हो गए हैंं। इस हिंसा के पीछे ठाकोर समुदाय का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका हिंसा की घटनाओं से कोई लेना देना नहीं है ।
बता दें कि पीड़ित परिवार गुजरात के ठाकोर समुदाय से ताल्लुक रखता है, जिसके बाद हिंसा के ज्यादातर मामलों में ठाकोर समुदाय के लोगों का नाम सामने आया है। अल्पेश ने कहा कि हिंसा की इन घटनाओं के पीछे जो भी लोग हैं, वह उनसे शांति की अपील करते हैं। इनमें हमारे समुदाय के और ठाकोर सेना के सदस्य भी हो सकते हैं लेकिन इसके लिए हमारी तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। यह सिर्फ हमें और सेना को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। गुजरात पुलिस के मुताबिक इस मामले में पांच जिलों से करीब 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर गुजरात में रहने वाले लोगों को निशाना बना रहे थे। 14 महीने की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई हिस्सों में जोरदार प्रदर्शन चल रहा है।
गुजरात से गैर गुजरातियों के पलायन के पीछे सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हाथ है। कथित रेप मामले के बाद सोशल साईट पर नफरत भरे पोस्ट वायरल किए गए जिसके बाद राज्य में हिंसा भडक गई। गुजरात से पलायन कर रहे लोंगो ने बिहार सरकार से भी इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। चंपारण के बगहा, नरकटियांगज, बेतिया, रामनगर समेत अन्य शहरों के मजदूरों ने एसडीएम समेत अन्य से संपर्क साधा और अपनी सकुशल घर वापसी की गुहार लगाई। मजदूरों ने कहा कि उनके पास भोजन और किराये के लिए पैसे नहीं हैं, बाहर निकलने पर हमले हो रहे हैं।
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्...
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !!
नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि...
गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन...
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया...
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह...
मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और...
हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान
हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
