लद्दाख:बर्फीले तूफान में 1 की मौत, माइनस 15 डिग्री तापमान में रेस्क्यू जारीजम्मू-कश्मीर के लद्दाख में खारदुंगला के पास बर्फीला तूफाने आने से वहां करीब 10 लोगों के दबने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बर्फीले तूफान की चपेट में कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। लोगों को बचाने के लिए सेना और पुलिस का रेस्क्यू जारी है। माइनस 15 डिग्री के तापमान के चलते जवानों को लोगों को ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खारदुंगला में बीच सड़क पर बर्फ का पहाड़ गिर गया, जिसकी चपटे में कई पर्यटक आ गए। खारदुंगला दर्रे पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है, जहां तापमान माइनस 15 से भी कम है। लापता पर्यटकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 3 जनवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में खारदुंगला के पास बर्फीला तूफाने आने से वहां करीब 10 लोगों के दबने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बर्फीले तूफान की चपेट में कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। लोगों को बचाने के लिए सेना और पुलिस का रेस्क्यू जारी है। माइनस 15 डिग्री के तापमान के चलते जवानों को लोगों को ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खारदुंगला में बीच सड़क पर बर्फ का पहाड़ गिर गया, जिसकी चपटे में कई पर्यटक आ गए। खारदुंगला दर्रे पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है, जहां तापमान माइनस 15 से भी कम है। लापता पर्यटकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 3 जनवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
