goverment Ad
modi ji

कांग्रेस- JDS गठबंधन पर येदियुरप्पा का तंज, कहा- कभी भी फट सकता है ज्वालामुखी

Header Top

 कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों का विधायक दल की बैठक से दूर रहना और सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों के बीच गहरे मतभेद इस बात के संकेत हैं कि आने वाले दिनों में ‘‘ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है।

दरअसल कांग्रेस के चार असंतुष्ट विधायक शुक्रवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद येदियुरप्पा की यह टिप्पणी सामने आयी। यह बैठक कांग्रेस ने अपनी ताकत के प्रदर्शन के इरादे से और एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) की सरकार को गिराने के भाजपा के कथित प्रयास के खिलाफ बुलायी थी। भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी कांग्रेस विधायकों के प्रचंड गुस्से और रोष को दिखाती है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने जिस लहजे में पार्टी विधायकों को चेतावनी दी, उससे उनकी हताशा और डर का पता चलता है।

येदियुरप्पा ने कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की उस टिप्पणी की भी आलोचना की कि कर्नाटक में वर्ष 2008 में ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने ‘‘आया राम गया राम’’ संस्कृति की शुरुआत की। विधायकों की इस दलबदलू प्रवृत्ति का अन्य दलों पर भी असर पड़ा। भाजपा प्रमुख ने वर्ष 1967 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि ‘गया राम अब आया राम बन गया है’। इसी साल उनकी संयुक्त मोर्चा सरकार का एक विधायक पार्टी में शामिल हुआ और 15 दिन के अंतराल में उसने तीन बार कांग्रेस छोड़ी थी।

Shreegrah

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर यह होगा कि सिद्धरमैया और वेणुगोपाल अपने राजनीतिक इतिहास का अध्ययन करें और यह पता करें कि हरियाणा में क्या हुआ था जब कांग्रेस ने जनता पार्टी के 36 विधायकों की मदद से भजन लाल की सरकार बनायी थी। येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस ने ही यह संस्कृति शुरू की। ऐसा लगता है कि सिद्धरमैया यह भूल गये हैं कि वह भी इसी संस्कृति के तहत कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का लालच नहीं है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
हरदा कांग्रेसजनों ने संकल्प सत्याग्रह आंदोलन किया, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी उपार्जन केन्द्र पर किसानों के लिये पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायें: कलेक्टर श्री गर्ग तानाशाह जवाब नहीं दे पाते तो दबाते हैं,प्रियंका गांधी ने राजघाट पर कांग्रेस का संकल्‍प सत्याग्रह' की... MP Board RESULT: जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट असमाजिक तत्वों ने देवी प्रतिमा खंडित की,एएसपी ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देेते हुए ,शांति बन... Jio का 895 रुपये का रिचार्ज में साल भर..अनलिमिटेड कॉल, 24GB Data,600 SMS जानिए पूरूी जानकारी विस्ता... पांचवी,आठवी फेल वि़द्यार्थी नही करा सकते रिचेंकिंग ,, सिर्फ कापी देख पायेगे राजस्थान पुलिस द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज,,समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की एक ही परिवार के 4 लोग अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हरदा न्यूज: विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आज प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए