ब्रेकिंग
Petrol Price Update : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली राहत, जानिए कितनी कम हो गई कीमत SBI Fixed Deposit Interest Rate : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया FD ब्याज दर में हुई कितनी बढ़ोतरी, जानिये 7th Pay Commission : सुबह होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, जानिए डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी Harda news: जिले में फिर चोरी की बड़ी वारदात, थाने से महज कुछ ही दूरी पर 5 लाख का माल ले उड़े चोर, आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे harda news: यात्री बस पलटी हादसे में 24 यात्री हुए थे घायल, गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरा... MP Farmer News : इस नंबर पर कॉल करते ही गाय-भैंस का इलाज करने घर पर आएगी पशु चिकित्सकों की टीम लड़कियों के दिलों को घायल करने आया Vivo का सस्ता 50MP कैमरा वाला फोन, मार्केट में मची हलचल आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को हंडिया :मद्य निषेध अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,

सशक्त जन आशीर्वाद यात्रा विरुद्ध  मुट्ठी-बंध जनआक्रोश जेल यात्रा

   हरदा में आज के दिन को यदि ताल ठोंक कर ललकारने वाले केदार सिरोही के नाम दर्ज कर दिया जाए तो अतिशयोक्ति न होगी।  सबके साथ सबके हक़ में जन-जन का आक्रोश साथ मे लेकर विरोध स्वरूप काला कपड़ा आशीर्वाद यात्रा को दिखाना मज़ाक न था।  ये क्षेत्र की समस्याओं का आईना आशीर्वाद यात्रा के समक्ष रखना था। भले ही  विरोधकर्ता संख्याबल में कम थे पर आईना तो दिखाने में सफल हुए। अपने मुद्दों को उठाने को लेकर जागरूक रहने वाले  मुट्ठीभर सैनिकों द्वारा मुट्ठी बांध के किया प्रदर्शन दर्ज हुआ ।  धुरंधर भाजपाईयों के सत्ताबल के समक्ष इस प्रदर्शन के अपने मायने हैं।  सत्ता के ऐरावत पर विरोध का अंकुश रखना आसान नहीं।

प्रदर्शन के दौरान भावनाओं के ज्वार भाटे पर काबू रखना पार्टियों के लिए बड़े तप का काम है।  नेता कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ प्रदर्शन/सामना करना चाहिए।

बहरहाल, इन मुट्ठीभर कांग्रेसियों ने कांग्रेस की मुट्ठी को बांधे रखने में सफलता हासिल की।  जनहित में जेल तक पहुंचकर पार्टी का मार्ग प्रशस्त किया।

जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता  पार्टी के आकलन के लिहाज से बेहद सफल रही।  अब 19 को होने वाली  कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के बाद जानकार  इन यात्राओं की सफलता की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

इस यात्रा ने केदार के रूप में एक ऐसा नायक पार्टी को दिया है जो  रणनीति बनाने के साथ  जटिल विषयों पर तथ्यपरक चर्चा करने के साथ ही संभाषण की सलाहियत भी दिखा सकता है।  अब कांग्रेस पार्टी से किसी को भी टिकिट मिले, कोई जीते परन्तु  केदार का  प्रदर्शन किसी मंझे हुए कलाकार की याद दिला गया। ये प्रदर्शन लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

चलते चलते

– एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने के लिए एव्हर रेस्ट नहीं सतत यात्रा जरूरी होती है।  बड़े बड़े लोगों में आपकी बैठक से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है वंचित तबके के लोगों के बीच आपकी गहरी पैठ !

केदार सिरोही अपने नाम की मर्यादा के अनुरूप रहकर तथा अपने पांव जमीन पर ही रखकर जन संघर्ष की अनवरत गाथा लिखें …यही कामना

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!