पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शनिवार को कोलकाता में आयोजित महारैली में विपक्षी दलों के तमाम नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। विपक्षी नेताओं ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
केजरीवाल बोले:-

- पीएम मोदी ने झूठ बोलकर वोट लिए।
- मोदी शाह की जोड़ी ने देश का बेड़ा गर्क किया।
- मोदी सरकार ने पाकिस्तान का सपना पूरा किया।
- आज देश का युवा परेशान है।
- युवकों के पास नौकरी नहीं है।
बता दें कि तृणमूल की जनसभा का मकसद लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना और विपक्ष को एक जुट करना है। इस विशाल रैली में वाम दलों को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस रैली में यशवंत सिन्हा,अरुण शौरी, शत्रुघ्न सिन्हा, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी आदि नेता शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार इस रैली में 40 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।