goverment Ad
modi ji

फ्रांस में दंगा रोधी बंदूक के इस्तेमाल पर मचा बवाल

Header Top

पेरिसः फ्रांस में ‘यैलो-वेस्ट’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्तेमाल की गई दंगा रोधी बंदूक के इस्तेमाल से बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस कारण इस बंदूक पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। एल.बी.डी. 40 कंधे पर रखकर चलाया जा सकने वाला ग्रेनेड लांचर जिसे गैर-जानलेवा हथियार बताया जाता है। प्रदर्शकारियों ने इस ‘फ्लैश-बाल्स’ का नाम दिया है।

कई प्रदर्शनकारी आंशिक तौर पर हुए अंधे पुलिस का कहना है कि इस हथियार का इस्तेमाल तभी किया जाता है जब और कोई विकल्प न हो। पुलिस के मुताबिक 10 मीटर से ज्यादा दूरी से कमर से ऊपर के हिस्से को ही निशाना बनाया जाता है। इस हथियार के कारण 15 प्रदर्शनकारी आंशिक तौर पर अंधे हो गए। इसके अलावा कइयों के चेहरे और खोपड़ी पर फ्रैक्चर हुआ। असला 40 एम.एम. की रबड़ या फोम से बनी गोली 100 मीटर प्रति सैकेंड की गति से प्रहार करती है।

इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह त्वचा को न भेदे। फ्रांस में पैट्रोल-डीजल पर टैक्स की वृद्धि के खिलाफ ‘यैलो वेस्ट’ प्रदर्शन शुरू हुआ, हालांकि अब यह प्रदर्शन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी नीतियों के खिलाफ परिवर्तित हो गया। सोशल मीडिया पर ‘यैलो वेस्ट’ आंदोलन ने हर उम्र व पृष्ठभूमि के लोगों को आकॢषत किया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा आपातकाल में पहनी जाने वाली पीली जैकेट पहनने के कारण इस आंदोलन का नाम यैलो वेस्ट पड़ा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मैक्रों की आॢथक नीतियां अमीरों के हित में हैं।

Shreegrah

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
तानाशाह जवाब नहीं दे पाते तो दबाते हैं,प्रियंका गांधी ने राजघाट पर कांग्रेस का संकल्‍प सत्याग्रह' की... MP Board RESULT: जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट असमाजिक तत्वों ने देवी प्रतिमा खंडित की,एएसपी ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देेते हुए ,शांति बन... Jio का 895 रुपये का रिचार्ज में साल भर..अनलिमिटेड कॉल, 24GB Data,600 SMS जानिए पूरूी जानकारी विस्ता... पांचवी,आठवी फेल वि़द्यार्थी नही करा सकते रिचेंकिंग ,, सिर्फ कापी देख पायेगे राजस्थान पुलिस द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज,,समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की एक ही परिवार के 4 लोग अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हरदा न्यूज: विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आज प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए हंडिया: श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बजरंग सेना की बैठक संपन्न, हंडिया: कक्षा पांचवीं व आठवीं के नन्हे मुन्नों के इम्तिहान की घड़ियां हुई समाप्त,