goverment Ad
modi ji

कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटे हिमस्खलन की चेतावनी, बारिश की भी संभावना

Header Top

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर जारी है और अगले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस बीच, घाटी और लद्दाख क्षेत्र के हिमस्खलन-प्रभावित क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान ताजा हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सीमावर्ती शहर कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.4 डिग्री नीचे जबकि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर से करीब 50 किलोमीटर दूर गुलमर्ग, घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जिसकी वजह पिछले 24 घंटों के दौरान हुई ताजा बर्फबारी है। यहां का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि काजीगुंड, कोकरनाग और कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश छह डिग्री और शून्य डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे ओंकारेश्वर | भगवान आशुतोष और मां नर्मदा का किया अभिषेक ........ बेटे ने मां-बाप को कैंची से गोदकर उतारा मौत के घाट, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों के शव अमेरिका के टेनेसी में स्कूल में फायरिंग, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर चिली के शख्स में H5N1 का पहला केस, जानें इंसानों में क्यों खतरनाक है ये वायरस सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर देश- प्रदेश वासियों को कृषि मंत्री कमल पटेल की राम-राम सरकार अब किसान से एक बार में 25 की बजाय 40 क्विंटल खरीदेगी सरकार: कृषि मंत्री कमल पटेल MP NEWS : जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज ! MP Big Breaking : राम मंदिर इंदौर में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धंसकने से 25 से ज्यादा लोग गिरे, रेस्... .....तो मैं आत्महत्या कर लूंगी ! इसके जिम्मेदार महेश तिवारी होंगे -  निशा दोफिया