goverment Ad
modi ji

चीन पर नजर रखने के लिए भारत ने बनाई रणनीति, अंडमान में खोलेगा तीसरा नेवी बेस

Header Top

चीन लगातार अपनी सेना को मजबूत कर रहा है। जमीन के बाद अब वह आसमान में भी अपनी ताकत बढ़ा रहा है। चीन की बढ़ती ताकत भारत के लिए भी खतरे की घंटी है। अब भारत चीन के जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रखने के लिए हिंद महासागर में तीसरा नेवी बेस खोलने जा रहा है।

यह नेवी बेस अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित एक रणनीतिक अहमियत रखने वाले द्वीप पर खोला जाएगा। सैन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बताया कि इससे नजदीकी मलक्का जलडमरूमध्य से होकर हिंद महासागर में प्रवेश करने वाली चीनी पनडुब्बियों और जहाजों की निगरानी की जा सकेगी।

नेवी ने एक अफसर ने बताया कि नए बेस आईएनएस कोहासा को नौसेना प्रमुख ऐडमिरल सुनील लांबा नेवी को समर्पित करेंगे। यह पोर्ट ब्लेयर से करीब 300 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नेवी का तीसरा बेस है। इस पर 1,000 मीटर लंबा रनवे है जिसका इस्तेमाल हेलिकॉप्टरों और डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्टों के लिए होगा। नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डी. के. शर्मा ने बताया कि रनवे को बढ़ाकर 3,000 मीटर करने की योजना है ताकि यह युद्धक विमानों के लिए भी इस्तेमाल हो सके।

Shreegrah

बता दें कि दक्षिण चीन सागर पर कब्जे को लेकर अमेरिका और चीन कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस पर दोनों ही एक दूसरे को अल्‍टीमेटम भी दे चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसपर कई देशों ने अपना हक जताया है। हर साल करीब 1 लाख 20 हजार जहाज हिंद महासागर से होकर गुजरते हैं और उनमें से करीब 70,000 मलक्का जलडमरूमध्य से होकर जाते हैं।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
अतिरिक्त काउंटर खोलें निगम= श्री भावसार योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को होना पड़ रहा है परेशान अनियमितता करने पर उचित मूल्य की दुकान संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज आज दिनांक 29 मार्च 2023 का राशिफल आज दिन मंगलवार का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे विशाल चुनर यात्रा में डीजे ढोल पर खूब थिरके भागोरा ग्रामवासी। चढ़ाई 111 मीटर माता को चुनरी, होगी खेड़ा... MP NEWS : सिरफिरे ने हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, सिर को काटकर सड़क पर फेंका, इलाके में फैली सन... भोपाल जोधपुर ट्रेन में भीड़ होने के कारण यात्री हुए परेशान, इंटरसिटी ट्रेन चलाने की यात्रियों ने की ... BREAKING : सांसदी जाते ही राहुल गांधी को मिला घर खाली करने का नोटिस, 30 दिन का मिला समय… harda : महिला कांग्रेस के नेतृत्व मे निकाला पैदल मार्च  लाड़ली बहना योजना के लिये भरवाये जा रहे हैं बहनों के फार्म