goverment Ad
modi ji

प्रियंका ने अपने पत्ते सही तरीके से खेले तो वह रानी बनकर उभरेंगी: शिवसेना

Header Top

मुंबई: शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि अगर प्रियंका गांधी ने अपने पत्ते सही तरीके से खेले तो वह‘‘रानी‘’बनकर उभरेंगी और उन्हें पार्टी में शामिल करके राहुल गांधी ने दिखा दिया कि आगामी आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिये वह कुछ भी करने को तैयार हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख में यह बातें कही गई हैं। भाजपा की गठबंधन साझीदार शिवसेना ने यह भी कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं (भाजपा नेताओं) के इस बयान का कोई मतलब नहीं है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के‘‘नाकाम‘’होने के चलते प्रियंका को पार्टी में शामिल किया गया है।  पार्टी ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद के मुद्दे पर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

शिवसेना के मुताबिक राहुल गांधी के मोदी सरकार पर राफेल सौदे में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को नजरअंदाज भी कर दें तब भी हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का श्रेय उन्हें नहीं दिया जाना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।  लेख में कहा गया है, उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी गई। हालांकि राहुल गांधी ने बहुत ही धैर्य के साथ खुद को शांत रखा। लेख में कहा गया कि गांधी ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान करके और सपा-बसपा को हरसंभव मदद देने तथा उसी समय प्रियंका को मुख्यधारा की राजनीति में लाने का फैसला करके अपने पत्ते सही तरीके से खेले।

लेख के मुताबिक, इससे कांग्रेस को मदद मिलेगी। यहां तक कि प्रधानमंत्री को प्रियंका के राजनीति में आने पर बोलना पड़ा। लोगों ने परिवार को स्वीकार कर लिया है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? लेख में कहा गया है कि भाजापा नेहरू-इंदिरा परिवार को लेकर इसलिये शत्रुता की भावना रखती है क्योंकि वह उसे जबरदस्त प्रतिस्पर्धी के तौर पर देखती है।  संपादकीय के मुताबिक भाजपा, कांग्रेस की ओर से मजबूत चुनौती मिलने को लेकर डरी हुई है।  शिवसेना ने कहा कि प्रियंका की शक्ल सूरत और बातचीत के तरीके में उनकी दादी इंदिरा गांधी की झलक दिखती है। लिहाजा कांग्रेस को निश्चित ही आम चुनावों के दौरान हिंदी पट्टी के राज्यों में इसका फायदा होगा। उसने पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चल रहे मामलों की ङ्क्षचता किये बगैर प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने की सराहना की।

Shreegrah

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
तानाशाह जवाब नहीं दे पाते तो दबाते हैं,प्रियंका गांधी ने राजघाट पर कांग्रेस का संकल्‍प सत्याग्रह' की... MP Board RESULT: जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट असमाजिक तत्वों ने देवी प्रतिमा खंडित की,एएसपी ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देेते हुए ,शांति बन... Jio का 895 रुपये का रिचार्ज में साल भर..अनलिमिटेड कॉल, 24GB Data,600 SMS जानिए पूरूी जानकारी विस्ता... पांचवी,आठवी फेल वि़द्यार्थी नही करा सकते रिचेंकिंग ,, सिर्फ कापी देख पायेगे राजस्थान पुलिस द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज,,समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की एक ही परिवार के 4 लोग अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हरदा न्यूज: विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आज प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए हंडिया: श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बजरंग सेना की बैठक संपन्न, हंडिया: कक्षा पांचवीं व आठवीं के नन्हे मुन्नों के इम्तिहान की घड़ियां हुई समाप्त,