goverment Ad
modi ji

वरुण गांधी कांग्रेस में होंगे शामिल?, राहुल ने दिया यह जवाब

Header Top

प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री के बाद अब अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि क्या वरुण गांधी भी कांग्रेस में वापसी करेंगे। शुक्रवार को ओडिशा में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जब यह पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वरुण के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों की कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की अटकलें लगना नई बात नहीं है। जब राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था तब भी ये चर्चाएं थीं कि अब भाजपा सांसद वरुण गांधी घर वापसी यानि कि कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अब प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर भी अफवाहों का बाजार गर्म है कि वरुण भी अब कांग्रेस में लौट सकते हैं। हालांकि खुद वरुण ने इससे पहले इन अटकलों पर विराम लगाया था और कहा था कि ऐसी कोई संभावना नहीं है।

वरुण ने कहा था कि भाजपा ने मेरा और मेरी मां का काफी सम्मान है और उससे अलग होना का कोई कारण नहीं है। लेकिन अगर वरुण की भाजपा में भागीदारी देखी जाए कई मौकों पर उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों से दूरी ही बनाई है। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे के खिलाफ भी खुलकर बोला था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचने के लिए कहा था। इतना ही नहीं पिछले साल कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी मेनका गांधी के मंत्रालय द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शिरकत की थी, हालांकि तब मेनका खुद उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं।

मेनका गांधी ने क्यों बनाई कांग्रेस से दूरी
1980 में संजय गांधी की एक दुर्घटना में मौत के बाद मेनका गांधी ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। 1988 में उन्होंने जनता दल ज्वाइन की और उसके बाद 2004 में भाजपा में शामिल हो गईं। 2004 में ही वरुण गांधी भी भाजपा में आए और 2009 में वे पीलीभीत से सांसद चुने गए। 2014 में वरुण ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव जीता।

Shreegrah

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
अतिरिक्त काउंटर खोलें निगम= श्री भावसार योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को होना पड़ रहा है परेशान अनियमितता करने पर उचित मूल्य की दुकान संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज आज दिनांक 29 मार्च 2023 का राशिफल आज दिन मंगलवार का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे विशाल चुनर यात्रा में डीजे ढोल पर खूब थिरके भागोरा ग्रामवासी। चढ़ाई 111 मीटर माता को चुनरी, होगी खेड़ा... MP NEWS : सिरफिरे ने हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, सिर को काटकर सड़क पर फेंका, इलाके में फैली सन... भोपाल जोधपुर ट्रेन में भीड़ होने के कारण यात्री हुए परेशान, इंटरसिटी ट्रेन चलाने की यात्रियों ने की ... BREAKING : सांसदी जाते ही राहुल गांधी को मिला घर खाली करने का नोटिस, 30 दिन का मिला समय… harda : महिला कांग्रेस के नेतृत्व मे निकाला पैदल मार्च  लाड़ली बहना योजना के लिये भरवाये जा रहे हैं बहनों के फार्म