लखनऊ: प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने से जहां भाजपा में खलबली मची हुई है वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती नाराज बताई जा रही है। खबर है कि प्रियंका के राजनीति में उतरने के बारे में समाजवादी पार्टी को पहले से ही जानकारी थी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने दिल्ली का रास्ता बनाने के लिए प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से की जिम्मेदारी दी है।जानकारी मुताबिक राज्य में सपा-बसपा ने पहले ही गठबंधन कर रखा है और 2 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। अजित सिंह की रालोद के लिए 4 सीटों पर सहमति बनी है। प्रियंका के राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश की राजनीति बदलती दिखाई दे रही है। एक खबर के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रियंका के राजनीति में आने की पहले ही खबर थी। मध्य प्रदेस में बसपा ने सरकार बनाने में कांग्रेस को समर्थन दे रखा है। उत्तर पर्देश में मायावती और अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। सपा को प्रियंका की एंट्री के बारे में जानकारी थी , जिस वजह से बसपा सुप्रीमो मायावती नाराज बताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि जो ताकतें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नकारती रही हैं। अब वह प्रियंका के राजनीति में आने के बाद कांग्रेस को एक ताकत समझने लगी हैं। प्रियंका की मौजूदगी से कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी,सहारनपुर,वाराणसी और इलाहाबाद में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन होने की संभावना है। वहीं अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की बताई जा रही है।