मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बहन खुशी संग हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी एक एड के शूट के लिए बार्सिलोना गई थीं। हालांकि, दोनों बहनों इस ट्रिप में काम के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर लिया।
ये दोनों बार्सिलोना से हॉलीडे सैलिब्रेट कर वापिस लौट आईं है। इस दौरान दोनों ही बेहद स्टाइलिश लग रही थी। इस समय जहां जाह्नवी ने व्हाइट टॉप के उपर ब्लैक जैकेट और जीन पहनी थी। वहीं खुशी ने जीन के साथ हुडी वियर की थी। दोनों बहनें स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अक्सर उनको साथ में देखा जा रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ‘गुंजन’ नाम की बायोपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा वो करण जौहर की ‘तख्त’ में भी दिखेंगी।

इस फिल्म में अनिल कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी हैं।