ब्रेकिंग
आज दिनांक 24 सितंबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे 10 हजार के अंदर पाएं टॉप 5G स्मार्टफोन, कीमत के साथ फीचर्स भी है नंबर वन, देखिए लिस्ट Fixed Deposit Scheme : खुश हुए इन बैंकों के खाताधारक, 399 दिनों की एफडी पर मिल रहा ज्यादा ब्याज Harda big news: फर्जी वसीयत बनाने वाले आरोपियों को 7 साल की जेल,10 हजार जुर्माना Harda Big News : छिपाबड़ जीतू पंडित मर्डर केस, सिर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य शूटर गिरफ्ता... Harda News : गुरव समाज ने श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव, धूमधाम से मनाया बाइक रैली निकाली। Harda News : ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 सितम्बर को | Harda News : ‘‘विकास रथ’’ 24 सितम्बर को से टिमरनी क्षेत्र की पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यों की ज... Harda : किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल ने जारी किया टोल फ्री नंबर | Harda News : कलेक्टर श्री गर्ग ने शांति समिति की बैठक में की अपील |

नवरात्र स्पेशल : इस एक उपाय से मां चली आएंगी आपके घर

आज बुधवार दिनांक 10.10.18 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर शारदीय नवरात्र की घट स्थापना के साथ ही द्वितीया का पूजन भी किया जाएगा। अतः आज देवी शैलपुत्री व देवी ब्रह्मचारिणी दोनों का पूजन किया जाएगा। शैलपुत्री चंद्र पर स्वामित्व रखकर व्यक्ति के मन, सुख-सुविधा, माता, जायदाद, संपत्ति, निवास व वाहन पर सत्ता रखती हैं। देवी शैलपुत्री की पूजा सफ़ेद फूल, चंदन से कर मावे का भोग लगाया जाता है। ब्रह्मचारिणी मंगल पर स्वामित्व रखकर व्यक्ति की बुद्धि, मानसिकता, सेहत व आयु पर सत्ता रखती हैं। ब्रह्मचारिणी की पूजा लाल फूल, सिंदूर, गुड़ से की जाती है। शैलपुत्री की साधना से अपना घर बनाने का सपना पूरा होता है और ब्रह्मचारिणी की साधना से स्टूडेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम में सक्सेस मिलती है।
स्पेशल पूजन विधि: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बिछाएं। चौकी पर कांसे के लोटे में जल, सिक्के, सुपारी आदि डालकर आम के पत्ते सजाकर नारियल रखकर कलश स्थापित करें। मिट्टी की हांडी में साफ मिट्टी में जौ बोकर उस पर मिट्टी का मटका रख कर नवरात्र स्थापना करें। साथ ही नव देवीयों का चित्र रखें और गौघृत का अखंड दीपक जलाकर नवरात्र की स्थापना करें। देवी शैलपुत्री व ब्रह्मचारिणी का विधिवत पूजन करें। घी में चमेली का इत्र मिलाकर दीप करें, मोगरे-चमेली की अगरबत्ती करें। शैलपुत्री पर चंदन, सफ़ेद फूल व मावा चढ़ाएं और ब्रह्मचारिणी पर सिंदूर, लाल फूल व गुड़ चढ़ाएं। एक-एक माला तीन विशेष मंत्रों की जपें। पूजा के बाद भोग गाय को खिलाएं।
स्थापना मुहूर्त: प्रातः 06:18 से प्रातः 06:55 तक।

प्रातः पूजन मुहूर्त: सुबह 07:00 से प्रातः 09:00 तक।

संध्या पूजन मुहूर्त: रात 19:47 से रात 21:43 तक।

स्थापना पूजन मंत्र: ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥
शैलपुत्री पूजन मंत्र: ॐ शैलपुत्री देव्यै: नमः॥

ब्रह्मचारिणी पूजन मंत्र: ॐ ब्रह्मचारिण्यै देव्यै: नमः॥

घर बनाने में सफलता के लिए: देवी शैलपुत्री पर चढ़ा चांदी का चौकोर टुकड़ा सफ़ेद कपड़े में रखकर छुपा दें।

एंट्रेंस एग्जाम में सक्सेस के लिए: देवी ब्रह्मचारिणी पर चढ़ा रेड गोल्डन पेन हमेशा जेब में लगाकर रखें।
गुड हेल्थ के लिए: दूध में अपनी छाया देखकर देवी शैलपुत्री पर चढ़ाएं।

गुडलक के लिए: लाल चंदन की माला से “ह्रीं दुं दुर्गाय नमः” मंत्र का जाप करें।

विवाद टालने के लिए: शैलपुत्री पर पर चढ़ा दूध किसी कन्या को दान करें।

नुकसान से बचने के लिए: ब्रह्मचारिणी पर चढ़ा शहद किसी सुहागन को दान करें।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: हल्दी चढ़ा चांदी का सिक्का देवी शैलपुत्री पर चढ़ाकर पर्स में रखें।
एजुकेशन में सक्सेस के लिए: पान के पत्ते पर सिंदूर से “क्रीं” लिख कर देवी ब्रह्मचारिणी पर चढ़ाएं।

बिज़नेस में सफलता के लिए: शैलपुत्री पर चढ़े अक्षत पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: “ॐ सर्वमङ्गलरूपाड्यायै नमः” मंत्र का जाप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: ब्रह्मचारिणी पर चढ़ी गेहूं लाल कपड़े में बांधकर किसी सुहागन को दान करें।

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति किसी ब्राह्मण स्त्री को तांबे के लोटे में मसूर भरकर भेंट करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!