भोपाल : चुनावी बिगुल बजते ही राजनैतिक पार्टियों की बयानबाजी तेज हो चली है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ है।किसान, युवा, बेरोजगारी,अवैध खनन, महिला अत्याचार और व्यापमं जैसे मुद्दों को जनता के बीच भुनाया जा रहा है।कांग्रेस के बाद अब विधानसभा मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी भी भाजपा के घेराव मे जुट गई है और एक के बाद एक तीखें हमले बोल रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के दौरे पर आए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यापमं घोटाले को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि व्यापम में जिसने भी आवाज उठाई उसे मौत की नींद सुला दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। सबसे खास बात तो यह है कि जिसने भी व्यापम घोटाले के बारे में जुबान खोली वह या तो भगवान को प्यारा हो गया अथवा जेल में डाल दिया गया। लेकिन तारीफ देखिए कि हमारे मुख्यमंत्री जी का बाल बांका नहीं हुआ। उन्होंने जातियों की संख्या के आधार पर आरक्षण की वकालत की। अखिलेश यही नही रुके उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे ज्यादा महिलाओं-बेटियों पर रेप के अत्याचार मध्य प्रदेश में होते हैं। सबसे ज्यादा स्लॉटर हाउस मध्य प्रदेश में हैं, इनको लायसेंस किसने दिए, क्या शिवराज सिंह जवाब देंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
