goverment Ad
Goverment ad2

महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी ‘रसोई पर चर्चा’, जानिए ये चुनावी योजना

Header Top

भोपाल : विधान सभा चुनाव में बीजेपी मध्यप्रदेश की आधी आबादी पर फोकस कर रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के बहाने अब महिलाओं से रसोई पे चर्चा करने का प्लान है। प्लान ये है कि बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य अब प्रदेश में घर-घर जाकर महिलाओं से चर्चा करेंगी। इसे नाम दिया गया है रसोई पे चर्चा।
रसोई के बहाने महिलाओं से उनकी, उनके घर-परिवार की परेशानियों, समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महिला मोर्चा की सदस्य इन महिलाओं को सरकार की नीतियों और संगठन के प्लान के बारे में भी बताएंगी। बीजेपी के इस अभियान में पार्टी के केंद्रीय नेता भी महिला मतदाताओं की रसोई में दस्तक देंगे।पार्टी ने कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम भी रखा है। कमल शक्ति में पार्टी की शीर्ष महिला ब्रिगेड संवाद करेगी।
ये है प्लान
स्मृति ईरानी – इंदौर में, सरोज पांडेय-उज्जैन और मीनाक्षी लेखी- जबलपुर में रसोई पे चर्चा करेंगी.इनका साथ कांग्रेस का पाला छोड़कर बीजेपी में आयीं उत्तरप्रदेश की महिला नेता रीता बहुगुणा रीवा में महिलाओं से संवाद करेंगी। बीजेपी महिला मतदाताओं पर अपना ध्यान इसलिए केंद्रित कर रही है क्योंकि मध्य प्रदेश में लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है।सूबे में 5 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं,उनमें से आधी से ज़्यादा संख्या महिला मतदाताओं की है।प्रदेश में कुल 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार महिला मतदाता हैं।

Shreegrah

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
4 जून को भोपाल में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ:वरिष्ठों और युवाओं ने घर-घर जाकर पीले चावल देकर दिया न्य... अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पहुंचे खातेगांव कांग्रेसियों की ली क्लास, दिए दिशा निर्देश एमपी के इन बच्चों ने दिल्ली में जीते 18 मेडल, 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज हंडिया: योग दिवस की तैयारी:गांवों में लोगों को योग से जोड़ने के लिए चल रहा ध्यान एकात्म अभियान, आज दिनांक 30 मई 2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big News : फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट, पैट्रोल पंप कर्मियों से गुंडों ने बंदूक की नोक पर लूटे 40 लाख... हरदा : अज्ञात आरोपियों पर 5-5 हजार रूपये का इनाम घोषित हरदा : युवा अन्नदूत योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक जमा करें हरदा : ’‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना’ के तहत युवाओं को 10 हजार रुपए तक मिलेंगे हरदा : खुशियों की दास्तां, घर में नल से जल आने लगा तो बलीराम की समस्या हल हुई