सुनील पटल्या बेड़िया। देश की सीमाओं पर 17 वर्षों तक सेवा कर सेवानिवृत्त होकर लौट रहे सैनिक धरमवीर बिर्ला बमनगाँव के सम्मान में जय जवान सम्मान यात्रा का आयोजन होगा। समीपस्थ ग्राम बमनगांव के धरमवीर की 2004 में राजपूत रेजिमेंट में भर्ती हुई थी। उन्होंने सिक्किम, जम्मू कश्मीर, राजस्थान सहित कई जगह देश की सीमाओं पर सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गृह नगर सनावद लौट रहे सैनिक धरमवीर बिर्ला सहित सभी पूर्व सैनिकों का सनावद नगर में भव्य स्वागत किया जाएगा।
कुछ वर्षों पूर्व सेवानिवृत्त होकर लौट रहे सैनिकों के सम्मान में आयोजन की शुरुआत करने वाले जय जवान सम्मान यात्रा के संयोजक अनिल चौधरी एवं साथियों ने बताया की सम्मान यात्रा 1 जनवरी सुबह 8:30 बजे तोड़ीपुरा से प्रारंभ होकर खरगोन रोड़ मोरटक्का चौराहा होते हुए ट्रेंगल चौराहे पर समापन होगा जिसमें विभिन्न संगठनों व लोगों के द्वारा सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। तत्पश्चात समीपस्थ ग्राम बमनगांव में ग्रामवासियों के द्वारा ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान के साथ यात्रा का समापन होगा।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |