jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर फांसी लाइव दिखा मौत को गले लगाया

पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छग। जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिसदा में 19 साल की अंकुर नाथ ने अपने घर में फांसी लगा ली।

मृतका ने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव किया

मृतका ने फांसी लगाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका लाइव वीडियो भी बनाया। इस तरह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया।अब घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

- Install Android App -

क्या था पूरा मामला

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मिसदा गांव की रहने वाली युवती अंकुर नाथ ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम आईडी की पेज में लाइव किया था। युवती के माता पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ घर में रहती थी। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव लोगो ने देखा।जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। तब तक फांसी के फंदे में झूला चुकी थी।लोग युवती को मृत अवस्था में उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसंबर को पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।