goverment Ad
modi ji

MP की राजनीति में उतरा ‘सपाक्स’, सभी 230 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Header Top

भोपाल:  सवर्णों के लिये आवाज बुलंद करने वाला सपाक्स संगठन अब राजनीतिक पार्टी बन गया है। भोपाल में पार्टी के गठन और उसके नाम का ऐलान किया गया। संगठन के संरक्षक रहे हीरालाल त्रिवेदी अब पार्टी अध्यक्ष होंगे। सपाक्स प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। करणी सेना व अन्य संगठन भी सपाक्स का समर्थन करेंगे।

30 सितंबर को भोपाल में सपाक्स की महाक्रांति रैली हुई थी। इस दौरान ऐलान किया गया था कि 2 अक्टूबर को पार्टी का गठन किया जाएगा। उस घोषणा के मुताबिक, सपाक्स अब संगठन से राजनीतिक दल बन गया है। सपाक्स पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी भी बनायी है। इसमें 4 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। एट्रोसिटी एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण का विरोध सपाक्स का प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद पार्टी का चुनाव चिह्न तय होगा।
बीते दिनों भोपाल में महाक्रांति रैली के बाद सपाक्स ने सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने रैली को नाकाम करने के लिए हर तरीके के हथकंडे अपनाए। 18 ट्रेनें रद्द करने के साथ-साथ भोपाल शहर में सभा की अनुमति भी नहीं दी गई। इसके बावजूद सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग रैली में शामिल होने भोपाल आए। एट्रोसिटी एक्ट के विरोध पर प्रदेश की सियासत में कई खिलाड़ी मैदान में कूद चुके हैं। सपाक्स भी अपना पूरा दम दिखा रही है। सपाक्स पार्टी मजबूत पार्टियों के लिए आखिर कितनी मुश्किल पैदा करेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
बेटे ने मां-बाप को कैंची से कैंची से गोदकर उतारा मौत के घाट, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों के शव अमेरिका के टेनेसी में स्कूल में फायरिंग, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर चिली के शख्स में H5N1 का पहला केस, जानें इंसानों में क्यों खतरनाक है ये वायरस सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर देश- प्रदेश वासियों को कृषि मंत्री कमल पटेल की राम-राम सरकार अब किसान से एक बार में 25 की बजाय 40 क्विंटल खरीदेगी सरकार: कृषि मंत्री कमल पटेल MP NEWS : जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज ! MP Big Breaking : राम मंदिर इंदौर में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धंसकने से 25 से ज्यादा लोग गिरे, रेस्... .....तो मैं आत्महत्या कर लूंगी ! इसके जिम्मेदार महेश तिवारी होंगे -  निशा दोफिया देवास : नेमावर में 1 लाख 25 हजार दीपो की रोशनी से रोशन होगा मां नर्मदा का आंचल