कराचीः पाकिस्तान में एक मिट्ठी की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है मरने वालों में 7 लड़किया और 2 लड़के शामिल है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सुक्कुर जिले में मिट्टी की दीवार के पास खेल रहे थे इस दौरान दो अन्य बच्चे मामूली घायल हो गए है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुलाम सरवर शमबानी गांव में बृहस्पतिवार को हुई। बच्चों की उम्र चार से 12 साल के बीच बताई जा रही है। सुक्कुर संभाग के आयुक्त रफीक अहमद बुरिरो ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय 11 बच्चों का एक समूह मिट्टी के घर के निकट खेल रहा था। उन्होंने बताया कि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और हालत में सुधार है।


