नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। राफेल के मुद्दे को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब राफेल को बेरोजगारी से जोड़ दिया है। राहुल गांधी HAL के कर्मचारियों को लेकर आज कर्नाटक के बेंगलुरु में कैंडल मार्च निकालेंगे। राहुल का यह कैंडल मार्च कर्नाटक कांग्रेस के दफ्तर से HAL के ऑफिस तक रहेगा। वहीं इससे पहले राजस्थान के बीकानेर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी आप इस देश को नहीं चलाते हो. आपको गलतफहमी है, घमंड आ गया है आपमें। इस देश को युवा, किसान, महिलाएं, मजदूर, छोटे दुकानदार चलाते हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
