jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

2 नवम्बर को रायबरेली आएंगी सोनिया, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

रायबरेली: प्रियंका गांधी वाड्रा की गुमशुदगी वाले पोस्टर लगने के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी 2 नवम्बर की सुबह यहां पहुचेंगी और जिला सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक भाग लेंगी। गांधी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आंकलन करने के लिए पार्टी नेताओ तथा कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात करेंगी।

- Install Android App -

क्षेत्र में अटकलें है कि इस बार गांधी चुनाव ना लड़कर अपनी बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। इस बीच रायबरेली में, प्रियंका गांधी वाड्रा के लापता होने संबंधी पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस क्षेत्र से प्रियंका वाड्रा को सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।