jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

2 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाले SDM के आवास पर लोकायुक्त का छापा

भोपाल: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दो लाख की घूस लेते रंगेहाथों लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे एसडीएम रमेश वंशकार के सीहोर स्तिथ आवास पर भी लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की है। नगर के चाणक्य पुरी कालोनी स्तिथि मकान पर लोकायुक्त की टीम पहुंची है। यहां उनका बेटा प्रफुल्ल वंशकार रहता है जो भाजपा युवा मोर्चा का जिला प्रवक्ता है| प्रफुल के पिता एसडीएम हैं और नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील में पदस्थ है।  जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में परमहंसी रेस्ट हाउस में एसडीएम रमेश वंशकार को रंगे हाथ पकड़ा है जहां वंशकार एक ठेकेदार से दो लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार सुरेन्द्र राय से एसडीएम रमेश बंशकार ने मिट्टी की खदान की अनुमति देने के एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से पहले इस पूरे कारनामे को लेकर ठेकेदार ने लोकायुक्त में एसडीएस की शिकायत कर दी। जिसके बाद प्लान किया गया। प्लान के अनुसार बुधवार सुबह 10:30 बजे सुरेन्द्र राय एसडीएम के बताए स्थान परमहंसी रेस्ट हाउस पैसा देने पहुंचा। जैसे एसडीएम ने पैसे लिए तभी लोकायुक्त की टीम वहां पहुंच गई और उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा।