jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

2 साल की मासूम हुई नाना की हवस का शिकार, अस्पताल में भर्ती

इंदौर: जिले में मासूम से दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकोई चौंक जाएगा। यहां 2 साल की मासूम को उसके नाना ने हवस का शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार यह घटना छत्रीपुरा थाने के सेठीनगर की है। घटना को नाना ने अंजाम दिया उस वक्त मासूम की मां बच्ची के लिए चिप्स लेने गई हुई थी। इसके बाद मां का मामा और बच्ची का नाना लखन उर्फ लक्कू यादव निवासी ऋषि पैलेस कालोनी बच्ची को लेकर कमरे में गया और वहां दुष्कृत्य किया।
मां के मामा का अक्सर घर मे आना जाना था लेकिन गुरुवार को वह चुपके से छत्रीबाग स्थित घर पहुंचा था और उसने दुष्कर्म को अंजाम दे डाला।मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे उसकी मां और अन्य परिजन MYH ले गए। लेकिन लापरवाह अस्पताल प्रबंधन ने मासूम के इलाज में कोई जिम्मेदारी नहीं ली,जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल भेजा। इधर, पुलिस दरिंदे नाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।