jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

‘2 अक्टूबर तक हिंदू राष्ट्र घोषित करो वरना लूंगा जल समाधि’, आचार्य परमहंस ने दी धमकी

मकड़ाई समाचार लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच संत समाज की ओर से 2 अक्टूबर तक देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की गई है। अयोध्या में तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने मांग की है कि भारत को 2 अक्टूबर तक हिंदू राष्ट्र यदि घोषित नहीं किया गया तो वे जल समाधि ले लेंगे। साथ ही आचार्य परमहंस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों की नागरिकता तत्काल समाप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो 2 अक्टूबर तो वे सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे।

उप्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज

- Install Android App -

जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने ये मांग ऐसे समय में की है, जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियों के नेता जोर लगाकर प्रचार में जुटे हुए हैं। इससे पहले अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर सवाल उठाए थे। ट्रस्ट पर आरोपों को गलत बताते हुए समाजवादी पार्टी और आप पर 1000 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा करने की बात कही थी।

RSS प्रमुख भी बोले, हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था

वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी मंगलवार को सूरत में कहा कि हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। भागवत ने कहा कि हिंदुत्व वह है जो सबको साथ लेकर चलता है, सबको साथ लाता है, सबको अपने भीतर जोड़ता है और सभी धर्मों के लोगों को समृद्ध बनाता है।