ब्रेकिंग
Aaj ka rashifl:आज दिनांक6/12/2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे करणी सेना हरदा में करेगी चक्का जाम ! सोशल मीडिया पर एक युवक ने गुर्जर समाज पर की अभद्र टिप्पणी ! स्टाइलिश साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज में दिशा पटानी का बोल्ड अवतार, देखें एक्ट्रेस का सेक्सी अंदाज जीत का प्रमाणपत्र ले, मध्य रात्रि में पैदल पहुंचे कान्हा बाबा, अभिजीत शाह ने सोडलपुर में मानी थी मन... Harda: कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विश्व मृदा स्वास्थ दिवस मनाया गया | Harda: श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 21 जनवरी को होगी | Harda: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में प्रवेश के लिये आवेदन करें | Harda: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिये 31 दिसम्बर तक आवेदन करें | Harda: शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर छीपाबड़ में निकाली भव्य कलश यात्रा |

#MeToo: विदेश दौरे से लौटे केंद्रीय मंत्री अकबर, बोले- यौन आरोपों पर बाद में दूंगा बयान

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच वे आज विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा घेरने और यौन उत्पीड़न पर सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं बाद में इन आरोपों पर जवाब दूंगा और अपना बयान भी जारी करूंगा। बता दें कि एक महिला पत्कार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से उन पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अकबर के इस्तीफे की मांग की है तो वहीं भाजपा केंद्रीय मंत्री के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रही थी। संभावना है कि अकबर दोपहर या शाम तक यौन उत्पीड़न के आरोपों पर स्पष्टीकरण देंगे जिसके बाद भाजपा भी अपना रूख स्पष्ट करेगी कि एम जे केंद्रीय मंत्री रहेंगे या नहीं। हालांकि भाजपा में कई नेता अकबर के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं है और जो आरोप उनके खिलाफ लगे हैं, वो मंत्री बनने से बहुत पहले का है।
पार्टी के नेताओं का कहना है कि सबसे पहले अकबर को ही आरोपों पर जवाब देना है। सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान के जोर पकड़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में कई महिलाओं ने उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!