ब्रेकिंग
10 हजार के अंदर पाएं टॉप 5G स्मार्टफोन, कीमत के साथ फीचर्स भी है नंबर वन, देखिए लिस्ट Fixed Deposit Scheme : खुश हुए इन बैंकों के खाताधारक, 399 दिनों की एफडी पर मिल रहा ज्यादा ब्याज Harda big news: फर्जी वसीयत बनाने वाले आरोपियों को 7 साल की जेल,10 हजार जुर्माना Harda Big News : छिपाबड़ जीतू पंडित मर्डर केस, सिर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य शूटर गिरफ्ता... Harda News : गुरव समाज ने श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव, धूमधाम से मनाया बाइक रैली निकाली। Harda News : ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 सितम्बर को | Harda News : ‘‘विकास रथ’’ 24 सितम्बर को से टिमरनी क्षेत्र की पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यों की ज... Harda : किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल ने जारी किया टोल फ्री नंबर | Harda News : कलेक्टर श्री गर्ग ने शांति समिति की बैठक में की अपील | Harda News : अबगांवखुर्द में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 24 मार्च लगेंगे |

कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक एक लाख 14 हजार मौतें

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से 18 लाख 53 हजार 517 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 14 हजार 257 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लाख 23 हजार 729 ठीक हुए हैं। अमेरिका में अब तक 22 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इस महामारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि छह हजार 898 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, सिंगापुर में रविवार को 233 संक्रमित मिले। इनमें 59 भारतीय नागरिक हैं। नए मामलों में 51 सामुदायिक संक्रमण से जुड़े हैं। सिंगापुर में अब तक दो हजार 532 लोग संक्रमित हैं, जबकि आठ की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: 24 घंटे में 1,528 लोगों की मौत

सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यहां के न्यूयॉर्क स्टेट में एक दिन में होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 24 घंटे में 1,528 की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में केवल 758 की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 1,920 और राज्य में 783 लोगों ने दम तोड़ा था। अब तक अमेरिका में 22 हजार 105 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पांच लाख 60 हजार 425 लोस संक्रमित हैं। अमेरिकी राज्य टेक्सास में कोरोनावायरस से निपटने के लिए यहां के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने डिजास्टर डिक्लेरेशन (आपदा घोषणा) को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एबॉट के हवाले से कहा कि डिजास्टर डिक्लेरेशन को विस्तार देने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संसाधन और क्षमता बनाए रख सकें।

  • न्यूयॉर्क के रियल स्टेट बिजनेसमैन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोस्त स्टेनली चेरा की कोरोना से मौत हो गई। वे 70 साल के थे।
  • फेडरल इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, 2016 से 2019 तक स्टेनली ने ट्रम्प विक्ट्री ऑर्गेनाइजेशन को करीब चार करोड़ रु. (4 लाख 2 हजार 800 डॉलर) दिए थे।
  • न्यूयॉर्क में अब तक नौ हजार 385 लोगों की मौत हुई, जबकि एक लाख 89 हजार 415 संक्रमित हैं
  • न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा प्रभानित न्यूजर्सी है, जहां अब तक दो हजार 350 लोगों की मौत हो चुकी है
  • इटली: 19 मार्च के बाद सबसे कम मौत
    इटली में रविवार को 431 लोगों की मौत हुई। 19 मार्च के बाद मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। शनिवर को यहां 619 की जान गई थी। यहा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 19 हजार 899 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हैं। इटली में 9 मार्च से लगा लॉकडाउन सोमवार को खत्म हो रहा है। लेकिन, 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने कहा था कि कोरोना के चलते लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फ्रांस: एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात 1900 सैनिक आइसोलेट
    फ्रांस के परमाणु शक्ति संपन्न एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स-डे-गुल्ले के  50 नौसैनिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहाज पर तैनात 1900 सैनिकों को आइसोलेट किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जहाज से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे संक्रमण का खतरा न हो। फ्रांस में भी मौतों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में यहां 315 लोगों की जान गई। वहीं, एक दिन पहले 345 लग मारे गए थे। यहां अब तक 14 हजार 393 जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 32 हजार 591 संक्रमित हैं।
  • चीन: 108 नए मामले
    चीन के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 98 मामले विदेशों से आए हुए लोगों के हैं। वहीं 10 स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आए हैं। इसमें हेइलोंगजियां प्रांत में सात और गुआंडोंग प्रांत में तीन मामले शामिल हैं। हुबेई प्रांत में दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि छह नए केस दर्ज किए गए। यहां अब तक 82 हजार 160 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,341 की मौत हो चुकी है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!