ब्रेकिंग
Harda: कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विश्व मृदा स्वास्थ दिवस मनाया गया | Harda: श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 21 जनवरी को होगी | Harda: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में प्रवेश के लिये आवेदन करें | Harda: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिये 31 दिसम्बर तक आवेदन करें | Harda: शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर छीपाबड़ में निकाली भव्य कलश यात्रा | Khandwa News: राज्य आनंद संस्थान द्वारा विश्व स्वैच्छिक सेवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन | 10 Rupee Note : इस 10 रुपयें के नोट से बन सकतें हैं लखपति, जानें कैसे PM Kisan Yojana : चुनाव के बाद किसानों को बड़ा झटका, इन को नहीं मिलेगी 2,000 रुपये की किस्त Gold Price Today : आज सोने की कीमत में हुई गिरावट, 10 ग्राम कुल इतने रुपये में खरीदें LPG Price Today : आज 50 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी Gas Cylinder, देंखें अब कितनें में मिलेगा

सोशल डिस्टेंसिंग 2022 तक बना रह सकता है : अमेरिकी वैज्ञानिकों, अब तक 1 लाख 34 हजार मौतें

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 20 लाख 88 हजार 642 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 34 हजार 754 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान पांच लाख 15 हजार 982 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि 2022 तक सोशल डिस्टेंसिंग बना रह सकता है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाया जाता रहेगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कदम कुछ सालों तक रुक-रुक कर लगाना पड़ सकता है। महामारी का वैक्सीन न होने की वजह से इसका प्रसार बढ़ता रहेगा। हार्वर्ड एटी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसर्चर्स ने ये जानकारी दी है।

  • दक्षिण कोरिया में 22 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 10 हजार 613 केस हो गए हैं। अब तक 7,757 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • जापान में 488 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। यहां अअब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 12 मामले डायमंड प्रिंसेज शिप के हैं।
  • निकारागुआ के राष्ट्रपति एक महीने से ज्यादा समय के बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए। देश को संबधित करते हुए उन्होंने कहा- कोरोना के खतरे के बावजूद देश काम करना जारी रखेगा। उन्होंने माना कि इससे कुछ निवेश और पूंजी प्रभावित हो सकते हैं।

अमेरिका: 30 हजार 206 नए केस मिले

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक कुल 30 हजार हजार 844 जान गई है। देश में बुधवार को 30 हजार 206 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 38 हजार 111 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित न्यूयॉर्क में कुल 11 हजार 586 मौतें हो चुकी हैं, जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हो चुकी है। बीबीसी के मुताबिक, ट्रम्प ने व्हाइट में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा- डब्ल्यूएचओ का फंड रोके जाने की आलोचना की गई। दूसरे देशों ने संगठन का साथ दिया और उस पर भरोसा जाताया। किसी और देश ने कोई पाबंदी नहीं लगाई। सभी जानते हैं कि इटली, स्पेन और फ्रांस में क्या हुआ। संगठन से गलती हुई है और शायद इसे वे जानते हैं।

  • ट्रम्प ने कहा- अगर रूस को कोरोनावायरस मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है वह उसकी मदद करेगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रूस को वेंटिलेटर की जरूरत है। वे कठिन समय से गुजर रहे हैं। हम उनकी मदद करने जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा- अमेरिका में जल्द ही वेंटिलेटर का भंडार होगा, जो अन्य देशों की जरूरतों को पूरा करेगा।” उन्होंने कहा, “हम अन्य राष्ट्रों की मदद करेंगे। हम इटली, स्पेन, फ्रांस, अन्य राष्ट्रों की मदद करने जा रहे हैं।” कोरोना का प्रकोप झेल रहे अमेरिका के लिए रूस ने चिकित्सा आपूर्ति का एक प्लैनलोड भेजा है।
  • मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के स्टे-एट-होम ऑर्डर का सैकड़ों लोगों ने विरोध किया। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी लांसिंग में सड़कों पर विरोध जताया। यहां अब तक 28 हजार 59 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,921 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • जॉर्जिया पावर ने सीएनएन को बताया कि वेनबोरो में एक निर्माण स्थल पर 42 वर्कर कोरोनो पॉजिटिव मिले हैं। 57 अन्य कर्मचारियों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जॉर्जिया में 552 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 हजार 987 मामले सामने आए हैं।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!