ब्रेकिंग
Harda: कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विश्व मृदा स्वास्थ दिवस मनाया गया | Harda: श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 21 जनवरी को होगी | Harda: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में प्रवेश के लिये आवेदन करें | Harda: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिये 31 दिसम्बर तक आवेदन करें | Harda: शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर छीपाबड़ में निकाली भव्य कलश यात्रा | Khandwa News: राज्य आनंद संस्थान द्वारा विश्व स्वैच्छिक सेवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन | 10 Rupee Note : इस 10 रुपयें के नोट से बन सकतें हैं लखपति, जानें कैसे PM Kisan Yojana : चुनाव के बाद किसानों को बड़ा झटका, इन को नहीं मिलेगी 2,000 रुपये की किस्त Gold Price Today : आज सोने की कीमत में हुई गिरावट, 10 ग्राम कुल इतने रुपये में खरीदें LPG Price Today : आज 50 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी Gas Cylinder, देंखें अब कितनें में मिलेगा

देश में अब तक 503 मौतें, पंजाब में ACP की कोरोना से मौत

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण से देश में मौतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को अब तक 12 मौतें हुई हैं। पंजाब में एक आईपीएस अफसर ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अनिल कोहली कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सब्जी मंडी में ड्यूटी करते वक्त वह संक्रमित हो गए थे। उधर, गुजरात में 7, राजस्थान में दो, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा 503 हो गया है। शुक्रवार को देश में 30 मरीजों की जान गई थी।

शनिवार को हुईं मौतें 

गुजरात: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को 7 मौतें हुईं। इनमें अहमदाबाद में पांच, वडोदरा और सूरत में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।

आंध्रप्रदेश: राज्य के कृष्णा जिले में शनिवार को एक संक्रमित की मौत हो गई।

राजस्थान: राजस्थान के जयुपर में संक्रमण से शुक्रवार देर रात 76 साल का बुजुर्ग और 46 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा। दोनों जयपुर के रामगंज इलाके के रहने वाले थे। बुजुर्ग को किडनी समेत कई बीमारियां थीं। वहीं 47 साल के युवक को डायबिटीज की शिकायत थी। इसे मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमण से 19 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र: औरंगाबाद शहर में आज 65 साल की महिला की मौत हो गई। जिले में यह तीसरी मौत है। तीन दिन पहले इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

 

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!