तेल की कीमतों में आज एक बार फिर से इजाफा हुआ। हालांकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ीं लेकिन डीजल के दामों में आठ पैसे इजाफा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 82.72 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 75.46 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ौतरी नहीं हुई लेकिन डीजल में 9 पैसे महंगा हुआ है।
मुंबई में पेट्रोल 88.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 79.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज देश-विदेश की तेल कंपनियों के सीईओ की बैठक बुलाई है।
शहर | पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) | डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली | 82.72 | 75.46 |
मुंबई | 88.18 | 79.11 |
कोलकाता | 84.54 | 77.31 |
हरियाणा | 81.36 | 74.27 |
हिमाचल प्रदेश | 81.11 | 72.94 |
चेन्नई | 85.99 | 79.80 |