jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें

BJP का बूथ गौरव दिवस आज से शुरू

भाजपा आज से 6 जुलाई तक देशभर में बूथ गौरव दिवस मना रही है। CM डॉ. मोहन यादव भोपाल भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। धारा 370 की समाप्ति और संगठन विस्तार पर विशेष कार्यक्रम होंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग में ई-अटेंडेंस अनिवार्य

MP स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला। अब विभाग के हर कर्मचारी के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य। गैरहाजिरी पर सख्त कार्रवाई होगी।

ABVP का MLB कॉलेज के सामने प्रदर्शन आज

भोपाल के MLB गर्ल्स कॉलेज के सामने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ABVP दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन करेगी। छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में जुटेंगे।

30 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्री-मानसून सक्रिय। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, धार, खंडवा समेत 30 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट। शिवपुरी-श्योपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी।

4.70 लाख करोड़ का बजट पेश 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2026-27 के लिए 4.70 लाख करोड़ का बजट पेश किया। पहली बार बजट के साथ 3 साल का रोडमैप भी। 2027 निकाय चुनाव के लिए 5000 करोड़ की नई योजना का ऐलान संभव।

भारतमाला घोटाले में ED की बड़ी गिरफ्तारी

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया। 27 अप्रैल को छापे में मिले थे अहम दस्तावेज। तत्कालीन SDM समेत कई अफसरों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है।

भोपाल में खुलेआम बिक रही अवैध शराब

- Install Android App -

सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में रायसेन दीवानगंज लाइसेंसी दुकान से कुछ दूरी पर अवैध शराब की बिक्री। लाइसेंसी से कम दाम पर बेची जा रही शराब। न्यूज टीम पहुंचते ही कारोबारी दुकान बंद कर भागे।

ग्वालियर में रेबीज से 8वीं मौत

13 साल के बच्चे की रेबीज से मौत। शिवपुरी में बिल्ली के पंजा मारने से हुआ था संक्रमण। अंचल में 4 महीने में रेबीज से ये 8वीं मौत है।

कांग्रेस ने गुटबाजी के आरोप नकारे

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- कांग्रेस पूरी तरह एकजुट। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार का चयन हाईकमान सर्वसम्मति से करेगा। क्रॉस वोटिंग की संभावना नहीं।

4415 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी

खंडवा समेत निमाड़ की तस्वीर बदलेगी। केंद्र ने 4415 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी दी। रोजगार और कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

MP में मानसून की एंट्री, 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

23-25 जून के बीच पूर्वी-दक्षिण पूर्वी MP में मानसून ने दस्तक दी। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर समेत 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी। शिवपुरी-श्योपुर में रेड अलर्ट।

9 डॉक्टरों पर फर्जी डिग्री का केस दर्ज

भोपाल के चुनाभट्टी थाने में 9 डॉक्टरों पर फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का केस दर्ज। डॉ. आकाश चंदेलकर, डॉ. मोहर सिंह समेत कई नाम शामिल। पुलिस जांच में जुटी।

उज्जैन: पत्नी ने रिश्तेदार संग मिलकर की पति की हत्या

पिपलिया डाबी गांव में 30 वर्षीय भारत सिंह की हत्या का 24 घंटे में खुलासा। पत्नी सोना कुंवर और रिश्तेदार जितेंद्र ने जमीन विवाद में हत्या की। दोनों गिरफ्तार।