पटनाः रणनीतिकार के तौर पर चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर को जदयू(जनता दल यूनाइटेड) के अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। इस नियुक्ति से किशोर एक तरह से पार्टी में दूसरे सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं।
चुनावी रणनीतिकार के रूप में कई पार्टियों के लिए काम कर चुके किशोर 16 सितंबर को पटना में हुई जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू में शामिल हुए थे। किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि किशोर की नियुक्ति से पार्टी को अपना जनाधार व्यापक बनाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए चुनावी रणनीतियां बनाई थीं और इन चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर महागठबंधन (राजद, जदयू, कांग्रेस) के लिए प्रचार की कमान संभाली थी। इस चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.

चौधरी मोहन गुर्जर, मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है, आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है, आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है