गुरुग्राम। गुरुग्राम में जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले सिपाही महिपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में उपयोग हुई बंदूक भी बरामद कर ली है। इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।
इस दौरान डीसीपी क्राइम सुमित ने मीडिया को बताया कि इस केस में हत्या का कारण तात्कालीक विवाद था। खुद महिपाल ने पुलिस के सामने माना है कि जज और उनका परिवार काफी अच्छा था और उसके परेशान नहीं किया। वो किसी अन्य वजहों से तनाव में रहता था और शॉर्ट टैंपर्ड था।
पुलिस के अनुसार महिपाल ने बताया कि घटना वाले दिन तात्कालीक विवाद में उसे कुछ ज्यादा ही गुस्सा आ गया और उसने जज की पत्नी और बेटे पर गोली चला दी। उसने बताया कि वो मार्किट में जज की फैमिली को छोड़कर चला गया था। फैमिली ने कई बार महिपाल को ढूंढा लेकिन महिपाल काफी देर बाद वापिस आया तो उसे डांटा गया।उसी दौरान उसने गुस्से में जज की पत्नी रितु व बेटे को मारी गोली ।

महिपाल ने पहले से कोई मर्डर का प्लान नही बनाया था और ना ही उसने धर्मांतरण नही किया था। उसकी निशानदेही के आधार पर हत्या में प्रयोग हुआ हथियार बरामद कर लिया गया है।

