देहरादूनः उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का 92 साल की उम्र में गुरूवार को निधन हो गया। बता दें कि, वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने जन्मदिन के दिन ही आखिरी सांस ली। वहीं उनके निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।


