मशहूर नेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का बीते दिन मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तो वही कृष्णा राज के निधन की खबर सुनते ही चेंबूर स्थित घर में उनके अंतिम दर्शनों के लिए कई बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स भी पहुंच रहे हैं। कृष्णा राज की बेटी रीमा जैन बेहद भावुक नजर आई।
इसके साथ ही बॉलीवुड के अभिनेता रणधीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, काजोल, प्रेम चोपड़ा और अमिताभ बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता नंदा और बहु ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए।
बता दें इन स्टार्स के अलावा वरुण धवन, संजय दत्त, रानी मुखर्जी, सोनम कपूर जितेंद्र और राकेश रोशन भी नजर आए। तो वहीं इस दौरान सोनम कपूर जितेंद्र के साथ बातचीत करते हुए मुस्कुराती नज़र आई।
बता दें राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा ने साल 1946 में शादी की थी। इन दोनों के पांच बच्चे है जिनमें से तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रीमा जैन और ऋतु नंदा है।


