jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

जिले में विशेष विद्युत चेकिंग अभियान के तहत 291 प्रकरण दर्ज

हरदा :  महाप्रबन्धक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड हरदा के निर्देशानुसार 18 व 19 जून को जिले में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 19 चेकिंग दलों का गठन कर जिले के विभिन्न वितरण केन्द्रों व क्षेत्रों में सघन जांच की गई।

जांच के दौरान हरदा उत्तर/दक्षिण संभागों में विजिलेंस टीम द्वारा 291 विद्युत चोरी व अनाधिकृत उपयोग के प्रकरण चिन्हित किये गये। इन चेकिंग प्रकरणों में 41.18 लाख की बिलिंग की गई। इन सभी को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

- Install Android App -

कम्पनी प्रबन्धन ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के विरूद्ध यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।

विद्युत चोरी से न केवल कम्पनी को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महाप्रबन्धक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित जांच एवं निगरानी की कार्यवाही जारी रखी जाए।