goverment Ad
Goverment ad2

तितली तूफान: ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 61

Header Top

भुवनेश्वरः ओडिशा में चक्रवाती तूफान तितली और उसके बाद हुए भूस्खलन में चार और लोगों के मारे जाने की पुष्टि होने के साथ ही शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को मृतकों की संख्या 57 होने की जानकारी दी थी, जिसे आज बढ़ाकर 61 कर दिया गया। ओडिशा के दो जिलों गजपति में 39 और गनजम में 12 लोगों की मौत हुई है।

क्या कहा मुख्य सचिव ने
चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा करने वाले ओडिशा के मुख्य सचिव ए. पी. पाधी ने पत्रकारों को कहा कि अभी तक 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन 11 अन्य मौतों की पुष्टि कर रहा है। इन 11 लोगों में आंध्र प्रदेश से मछली पकड़ने के लिए गोपालपुर आए तीन मछुआरे भी शामिल हैं।  मुख्य सचिव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्य पूरे जोरों पर है। उन्होंने कहा गजपति और गनजम जिलों के पीड़ित परिवारों को 11 करोड़ की सहायता प्रदान की जा चुकी है। गनजम जिले में यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

सरकार ने क्या कहा
ओडिशा सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पाधी ने बताया कि गजपति और गनजम जिलों में सड़कों की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और दो दिन के भीतर 90 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में सभी ट्यूबवेल की मरम्मत कर दी गई है और सभी स्थानीय निकायों और 80 फीसदी से अधिक गांवों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।

Shreegrah

कितने हुआ नुकसान
चक्रवाती तूफान तितली और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य के 17 जिलों में 2.7 लाख हेक्टेयर की फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकारी आकलन के अनुसार तूफान और बाढ़ से कुल 2770.28 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार से 1000 करोड़ की अंतरिम सहायता की मांग की है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
किसानो के लिए अच्छी खबर : 12 जून से समर्थन मूल्य पर होगी मूंग की खरीदी शुरू. मौसम अलर्ट :: मप्र होेगा अब तर-बतर ,9 जून से तेज हवा के साथ होगी बारिश NEWS MANDSOUR : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खेजडि़या में दिव्य दरबार लगा,हनुमान चालीसा का गूढ़ ... Gwalior Student Suicide : इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट हॉस्टल में छात्रा ने लग... CG CRIME NEWS : कुंए पर नहाने गई महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद की हत्या BIG NEWS INDORE : नाबालिक से दुष्कर्म,घर मे काम के बहाने ले जाकर कथित भाई ने नाबालिक के साथ किया गंद... Seoni Road Accident : तेज रफ्तार कार हाइवे में खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, लड़की की मौत नवविवाहिता की पति ने धारदार हथियार से की हत्या , 17 दिन पहले ही हुई थी शादी बड़ी खबर : ओडिशा में फिर दर्दनाक ट्रेन हादसा, 6 मजदूरों की मौत,बारिश बनी कारण आज दिनांक 8 जून 2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे