मेष राशि- कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी किंतु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।
बृषभ राशि- कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां से मन बोझिल होगा। अच्छे संबंधों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क राशि- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विधुत उपकण खरीद सकते हैं।
सिंह राशि- पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।
कन्या राशि- कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहना का समय नहीं है।
तुला राशि- वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है।
वृश्चिक राशि- व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ़ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।
धनु राशि- किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी।
मकर राशि- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है, विदेश जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा-देखि में अपना नुकसान हो सकता हे।
कुंभ राशि- अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जेसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें लाभ होगा।
मीन राशि- क्षमता से अधिक कायरे का बोझ महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक बनेगा। समय एवं स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी।
