jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

MP BIG NEWS: पिकअप पलटने से 3 मजदूरो की मौत 13 हुए घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।सड़क पर वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखनी होती है। सर्दी के मौसम मे कोहरे के कारन सामने से आते वाहन खड्डे आदि नज़र नही आते वाहन दुर्घटना हो जाती है।

मजदूरो से भरा पिकअप पलटा

महिदपुर रोड क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 13 अन्य श्रमिक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन से मजदूर डेलची से महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पलटने से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह 9.30 बजे डेलची-बंजारी मार्ग पर हुई। पिकअप वाहन में 35 से अधिक मजदूर सवार थे।बताया जा रहा दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण हुई।

घटना में 3 मजदूरो की हुई मौत 13 घायल

- Install Android App -

महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में कंचनबाई पति रामलाल, बलराम पिता रामलाल उम्र 15 साल, जशोदा पति गोवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई। 13 घायल मजदूरों को जिला अस्पताल उज्जैन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस आने में देरी होने पर अन्य वाहनों से घायलों को उज्जैन पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया

रतलाम जा रहे पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन मजदूरों की असमय मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों की नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी। बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को पूर्णतः शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।