IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, क्वालिफायर-2 में 96 रन
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर का रिकॉर्ड तोड़ा। क्वालिफायर-2 में 31 गेंद पर 50 ठोका, लेकिन शतक से चूके और 96 रन पर आउट। साई सुदर्शन और कॉनवे का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। बोले- रन नहीं, टीम की जीत जरूरी।
हरियाणा में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म
सरकार और यूनियन में 17 मांगों पर सहमति। अब 400 लोगों पर 1 सफाईकर्मी होगा। ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंटल डेथ पर 50 लाख मुआवजा मिलेगा।
मौसम: हरियाणा-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 8 जिलों में 80 KM की रफ्तार से तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट। 2 दिन में पारा 4.7°C गिरा। बिहार के 20 जिलों में दिन में अंधेरा छाया, बिजली गिरने से 8 की मौत ।
बिहार राजनीति: राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस। यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित हुआ। 25 नवंबर 2025 को आदेश जारी हुआ था। MLC सीट के लिए तेजप्रताप ने राजद का ऑफर ठुकराया ।
लखनऊ चारबाग स्टेशन पर हादसा, 3 घायल
चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरने से TTE समेत 3 लोग घायल। 2 इंजीनियर समेत 3 सस्पेंड, 50 लाख का जुर्माना लगा। सचिवालय पास इनोवा में लड़की की लाश मिली ।उत्तराखंड: उत्तरकाशी में कार खाई में गिरी, 2 की मौत
SDRF ने 250 मीटर गहरी खाई से शव निकाले। हादसे में 3 घायल, एक महिला शामिल। हरिद्वार में मदरसों के सत्यापन में 11 हजार बच्चे रिकॉर्ड से गायब मिले।
अंतरराष्ट्रीय: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर चार्ज
ईरानी राजदूत ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को अब सुविधाएं मुफ्त नहीं मिलेंगी।
खेल: विनेश फोगाट का एशियाड ट्रायल
पूर्व फुटबॉलर और ओलंपिक चैंपियन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। ऋषभ पंत ने LSG की कप्तानी छोड़ी। IPL 2026 में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते ।
NIA की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ, सीतापुर, वाराणसी और किशनगंज में NIA की छापेमारी। पाकिस्तानी एजेंट का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। IED ब्लास्ट की साजिश का खुलासा।
राजस्थान: पुलिस में बड़ा बदलाव
राजस्थान पुलिस में अब इन्वेस्टिगेशन और लॉ-एंड-ऑर्डर की अलग-अलग विंग होगी। 20 थानों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू। जांच अधिकारी VIP ड्यूटी से दूर रहेंगे ।

