मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने नवरात्रि और दशहरा का सेलिब्रेशन अपनी गर्लफ्रेंड जियॉर्जिया एंड्रियानी के साथ सैलिब्रेट किया। इस खास पल की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दिलचस्प बात ये है कि अरबाज ने पहली बार जियॉर्जिया के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर की है। दोनों ने गुजरात के गांधीधाम में अपने फैंस और भक्तों के साथ ये सेलिब्रेशन किया। इस दौरान दोनों ही ट्रेडिशल लुक में दिखाई दे रहे थे। जहां अरबाज ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा और ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी वहीं जियॉर्जिया लैवेंडर कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। दोनों ही इस दौरान एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे। इससे पहले ये दोनों गणेश चतुर्थी और ईद पर भी साथ ही दिखाई दिए थे। ये कपल अक्सर लंच, डिनर और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखते है। रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ये दोनों अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हुए शादी भी करने वाले हैं। अरबाज और जियॉर्जिया की उम्र में 22 साल का अंतर है। जियॉर्जिया अरबाज से काफी छोटी हैं लेकिन दोनों के ही फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद है


