ब्रेकिंग
Aaj ka rashifl:आज दिनांक 08/12/2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे बोल्डनेस दिखाने के लिए श्वेता तिवारी की बेटी ने कराया ऐसा फोटोशूट, स्टाइलिश स्कर्ट पर टिक गईं निगाहे... CERAGEM Center Harda : सेराजेम से ले फ्री मसाज का लाभ, सभी प्रकार की बीमारियों से मिलेंगा छुटकारा Free Ration Update : दिसंबर में इस तारीख से मिलेगा फ्री राशन, जानें कोन कोन ले सकता हैं लाभ Monsoon Alert Update : सर्दी के चलतें भारी बारिश बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में मचेगा कोहराम, जान... PM Kisan Mandhan Yojana : बुजुर्गों को मिली खुसखबर, 60 साल की आयु तो मिलेगी हर महीना 3,000 पेंशन PM Kisan Yojana : लाभार्थी किसानों की 16वीं किस्त को लेकर नया अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे किसान Gold Silver Price : शादी शुरू होते हीं सोने चाँदी के दाम बड़े, जानें सभी कैरेट का भाव PAN Aadhaar Card Link : आया नया अपडेट, एक छोटी सी चूक पर आ सकती है मुसीबतें, जानें डिटेल सिवनी मालवा : आयुष्मान कार्ड के शेष बचे पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाए जाएंगे |

अमृतसर रेल हादसा: लाठियां मारकर रेलवे ट्रैक से खदेड़े प्रदर्शकारी, पुलिस पर कर रहे थे पथराव

अमृतसर:अमृतसर में शुक्रवार को दशहरे वाले दिन हुए भयानक हादसे में 59 लोगों की मौत जबकि 57 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद अमृतसर में रेल सेवा बाधित हो गई थी। पर हादसे के कई घंटे बीतने जाने के बाद रेल सेवा को फिर से बहाल किया जाने लगा है। इसके लिए जौड़ा फाटक पर सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए गए है। वहीं रविवार सुबह लोगों ने पीड़ित को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर जौड़ा फाटक पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया। इस कारण पुलिस को हलका लाठीचार्ज करके उनको खदेड़ना पड़ा।

वहीं  सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन से लेकर जौड़ा फाटक तक पंजाब पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। लाठीचार्ज के दौरान कुछ लोग और एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर किसी भी तरह की पथाराव और लाठीचार्ज की घटना से इनकार कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन में शिवसेना के कार्यकर्ता और उनके नेता पवन गुप्ता भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं इस संबंधी एस.डी.एम. राजेश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। जल्द ही रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से सहायता राशि मिल गई है। जिसे जल्द ही पीड़ित परिवारों को वितरित कर दिया जाएगा। वहीं घटनास्थल पर जल्द ही मालगाड़ी तथा शताब्दी गुजरेगी। लगभग 43 घंटे बाद इस रेल लाइन को बहाल किया गया है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!