बुधवार सुबह इंडोनेशिया जा रहे एक विमान की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। अबू धाबी से जकार्ता के लिए उड़ान भरने वाले एतिहाद एयरवेज के विमान में एक गर्भवती महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया। इसके बाद यहां विमान की लैंडिग कराकर उसे और नवजात बच्चे को तत्काल स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।
बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को फ्लाइट में यात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इसके बाद विमान में केबिन क्रू और अन्य महिला यात्रियों की मदद से उसकी डिलीवरी कराई गई। इस बीच विमान के चालक दल के सदस्यों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक यूजर ने कमैंट किय है कि इस नई दुनिया मे बच्चे का हार्दिक अभिनन्दन है लेकिन अब बच्चे को कितने देशों की नागरिकता मिलेगी यह भी बता दो |
